रेल अधिकारियों से मिला ईसीआरकेयू का प्रतिनिधिमंडल

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव धनबाद पहुंचे। उन्होंने रेल अधिकारियों से मुलाकात कर बरकाकाना में सब्सिडाइज्ड होस्टल, पतरातु रेलवे अस्पताल का अपग्रेड, और विभिन्न स्टेशनों पर पेयजलापूर्ति की समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही, लोको पायलट के स्थानांतरण आदेश पर भी बातचीत हुई।

रेल अधिकारियों से मिला ईसीआरकेयू का प्रतिनिधिमंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव गुरुवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल अधिकारियों से मुलाकात की। डीआरएम अखिलेश मिश्र मिलकर बरकाकाना में सब्सिडाइज्ड होस्टल का निर्माण कराने, पतरातु रेलवे अस्पताल को अपग्रेड करने, फफराकुंड, मिर्चाधूरी, खुलदिल रोड, महदैया आदि स्टेशनों और वहां की कॉलोनियों में पेयजलापूर्ति की समस्या का समाधान करने आदि का मुद्दा उठाया। सीनियर डीपीओ अशोक कुमार से मिल कर पिछले दिनों जारी किए गए लोको पायलट के स्थानांतरण आदेश पर चर्चा की और इससे रनिंग कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेंबर जियाउद्दीन, बीके सिंह, राजेश कुमार, एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, मिथिलेश कुमार, नेताजी सुभाष, शाखा दो के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एनके खवास, विश्वजीत, परमेश्वर कुमार, पिंटू कुमार, रंजीत यादव, भानू प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।