डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण
बरोरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम का सफल संचालन जीव विज्ञान शिक्षिका श्रीमती ममता कुमारी की देखरेख में हुआ।

बरोरा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा के प्रांगण में बुधवार को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं पहला पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में फलदार, औषधियुक्त व छायादार वृक्ष का पौध रोपण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
इस आयोजन में विशेष रूप से कक्षा आठवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। केवल विद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि अभिभावकों ने भी इस मुहिम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय और छायादार पौधे लगाएं। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन जीव विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती ममता कुमारी की देख-रेख में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षिकेतर कर्मियों में भरपूर सहयोग दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


