ई रिक्शा चालकों ने लगाया अवैध वसूली करने का आरोप
झरिया के ई रिक्शा चालकों ने एक यूनियन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टोटो चालकों को डराकर 20 रुपये प्रति टोटो वसूले जा रहे हैं। जो विरोध करते हैं, उन्हें मारा जाता है। पुलिस ने...

झरिया, प्रतिनिधि। ई रिक्शा चालकों ने बुधवार को झरिया थाना पहुंच कर एक यूनियन पर जबरन पर्ची काटकर वसूली करने का आरोप लगाया है। झारखंड ई रिक्सा टोटो संघ झरिया मंडल के संरक्षक प्रवीण गुप्ता और प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने बताया कि टोटो चालकों को डरा धमका कर जबरन अवैध वसुली की जा रही है। जो टोटो चालक उन का विरोध करते है उसे मारा पीटा जा रहा है। असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अवैध वसूली करने वाले प्रति टोटो 20 रुपया वसूल रहे है। पुलिस कार्रवाई करें। मौके पर मुख्य रूप से झरिया मंडल अध्यक्ष आजाद राम, सचिव अमित साव समेत कई टोटो चालक उपस्थित रहे। वही झारखण्ड राज्य परिवहन चालक खलासी संघ के झरिया नगर अध्यक्ष उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि झारखंड राज्य परिवहन चालक खलासी संघ द्वारा परिवहन चालक को मेम्बरशीप, आई कार्ड एवं टोकन देने या दिलवाने के संबंध मे कैंप लगाया गया है। जिसके माध्यम से जिनके पास लाईसेन्स, परमिट, फिटनेस, प्रदूषण टैक्स, इंशोरेन्स दुरूस्त करने के लिए सरकारी शुल्क में बनवाया जाएगा। शहर मे सड़क जाम न लगे उसके लिए संघ के सदस्यों द्वारा खुद चौक चौराहों पर खड़े होकर ट्रॉफिक जाम और नो एंट्री नियमों का पालन कराया जा रहा है। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि झरिया में रोजना जाम लग रहा है। जाम से निजाद दिलाने के लिए दोनों टोटो यूनियन को थाना में बुलाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।