Dhanbad News: विद्यालय विलय का ग्रामीणों ने किया विरोध
Dhanbad News: डीवीसी प्रबंधन ने मैथन डाइक क्षेत्र के मध्य विद्यालय को प्लस टू उच्च विद्यालय में विलय करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे स्थानीय लोगों और 522 छात्रों के अभिभावकों में गहरा रोष उत्पन्न हुआ है। मुखिया बबलू चौधरी और अन्य नेताओं ने विद्यालय की समस्याओं को सुनने के बाद विरोध जताया है।

Dhanbad News: डीवीसी प्रबंधन द्वारा मैथन डाइक क्षेत्र के मध्य विद्यालय को डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय में विलय करने के प्रस्ताव से स्थानीय लोगों और 522 छात्रों के अभिभावकों में गहरा रोष है। शनिवार को मुखिया बबलू चौधरी, भाजपा मैथन मंडल अध्यक्ष अमरनाथ साव, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत महतो और राजा खान सहित कई लोग विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों व विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। मुखिया बबलू चौधरी ने कहा कि विद्यालय में अधिकतर गरीब, ग्रामीण और मजदूर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल दूर स्थानांतरित होने से बच्चों को भारी परेशानी होगी, इसलिए इस फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अमरनाथ साव और रंजीत महतो ने प्रबंधन से विद्यालय को यथावत संचालित रखने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो जोरदार आंदोलन होगा।
मौके पर अमित ठाकुर व ओम प्रकाश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।


