मैथन गोगना छठ घाट में बोट घाटों को किया जाएगा शिफ्ट

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

डीवीसी मैथन प्रबंधन ने झारखंड क्षेत्र में सभी बोट घाटों को गोगना छठ घाट पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। डैम सेफ्टी एक्ट के तहत 500 मीटर की परिधि में संचालन प्रतिबंधित है। नए स्थान पर पार्किंग, शौचालय, और पर्यटकों के लिए सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।

मैथन गोगना छठ घाट में बोट घाटों को किया जाएगा शिफ्ट

डीवीसी मैथन प्रबंधन ने डैम सेफ्टी एक्ट के मद्देनजर झारखंड क्षेत्र में स्थित सभी बोट घाटों को निर्धारित सुरक्षित स्थान गोगना छठ घाट पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। डीवीसी प्रबंधन ने बताया कि डैम सेफ्टी एक्ट 2021 के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार किसी भी डैम से 500 मीटर की परिधि के अंदर निर्माण कार्य, बोट, नौका और स्पीड बोट का संचालन प्रतिबंधित है। वर्तमान में मैथन डैम के झारखंड क्षेत्र में चार बोट घाट संचालित हैं, जो प्रतिबंधित दायरे के अंतर्गत आते हैं। पूर्व में डीवीसी प्रबंधन ने डीसी धनबाद को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। डीवीसी मुख्यालय के निर्देशानुसार झारखंड क्षेत्र के वर्तमान बोट घाटों के स्थानांतरण के लिए नए स्थल का चयन कर उसे चिह्नित भी किया जा चुका है।

नए स्थल पर सुविधाएँ

बोट संचालन के अलावा यहां पर्याप्त कार एवं बस पार्किंग क्षेत्र, दुकानों के लिए निर्धारित स्थान, सुलभ शौचालय, उच्च क्षमता वाली हाई मास्ट लाइटें, पौधारोपण, आकर्षक पुष्प उद्यान एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए आगमन एवं निर्गमन हेतु अलग-अलग मार्ग, दिशा-निर्देशक संकेतक (साइन बोर्ड) और रूट गाइडेंस की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

पर्यटन सीजन की तैयारी

डीवीसी प्रबंधन ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं बुनियादी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्र का पर्यटन और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बन सके। प्रस्तावित नए बोट घाट का त्रि-आयामी (3डी) मॉडल एवं डिजाइन बोट घाट संचालकों के समक्ष प्रस्तुत कर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बोट संचालन से संबंधित आवश्यक पंजीकरण एवं अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने का अनुरोध किया गया। प्रबंधन ने कहा कि मैथन परियोजना का विकास केवल आधारभूत संरचना के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय नागरिकों की आजीविका, रोजगार एवं पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी सुदृढ़ करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीवीसी मैथन प्रबंधन ने क्यों बोट घाटों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया?
डीवीसी मैथन प्रबंधन ने डैम सेफ्टी एक्ट के मद्देनजर झारखंड क्षेत्र में स्थित सभी बोट घाटों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।