कर्मचारियों, अधिकारियों, बच्चों को किया गया सम्मानित
मैथन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरस्कार विजेताओं में दिव्या कुमारी, नैना टुडू, और अर्पिता दास शामिल हैं।

मैथन, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को कम्बाइंड भवन स्थित एनएचपी सम्मेलन कक्ष में पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम सुबीर कुमार साहा, कार्यपालक निदेशक (सिविल) एवं परियोजना प्रधान के मार्गदर्शन में हुआ। आनंद मोहन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (कोल), प्रवीर चांद, वरिष्ठ महाप्रबंधक (असैनिक), डॉ. उमेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (स्वास्थ्य सेवाएं), शैलेश गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक, लोमस कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल), रवि कुमार सिन्हा, कार्यपालक (राजभाषा), उज्ज्वल बनर्जी, जयंत फणी, अमिता जैसवारा मौजूद थे।
प्रतियोगिताओं के विजेता
चित्रांकन प्रतियोगिता में डीवीसी मध्य विद्यालय, डाईक एरिया मैथन में दिव्या कुमारी प्रथम, पलक कुमारी द्वितीय, प्रिया मंडल तृतीय भाषण में कुमारी करणिका प्रथम,परिणिता यादव द्वितीय, रिक्ता शर्मा तृतीय, डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय (राइट बैंक) चित्रांकन में नैना टुडू प्रथम, रजत बाउरी द्वितीय, गायत्री माजी तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में नैना टुडू प्रथम, सुमन बाउरी द्वितीय, मितुल महतो तृतीय, डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय (लेफ्ट बैंक) में चित्रांकन में रिया मंडल ने प्रथम, निशा दास ने द्वितीय, शुभम महतो ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता दास ने प्रथम, फलक नाज ने द्वितीय, पूजा कुमारी नोनिया तृतीय, वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी में आमकूड़ा की आएशा परवीन प्रथम, कालीपहाड़ी की करुणामयी सिंह द्वितीय, आमकूड़ा की अन्नू बाउरी तृतीय, गोगना की पारमिता चौधरी चतुर्थ, नारा लेखन में हिंदी में विनोद कुमार सिन्हा प्रथम, संजय कुमार संगम द्वितीय, सोमेन साहा तृतीय, अंग्रेजी में मौमिता बोस प्रथम, उदित नारायण सिन्हा द्वितीय, नागसुधा कुमारी तृतीय, बांग्ला में उज्ज्वल बनर्जी प्रथम, सौमेन साहा द्वितीय, सुप्रिय भौमिक तृतीय स्थान पर रहीं।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


