डीवीसी के विस्थापितों ने किया विरोध प्रदर्शन
वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले विस्थापितों ने दिया धरना डीवीसी अधिकारियों ने वार्ता

मैथन, प्रतिनिधि। वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले डीवीसी के विस्थापितों ने वासुदेव महतो के नेतृत्व में सोमवार को डीवीसी मैथन प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो के जिला अध्यक्ष सहित कई नेता पहुंच कर समर्थन किया। इससे पूर्व सुबह विस्थापितों ने कालीपहाड़ी चौक से जूलूस की शक्ल में मैथन डैम पहुंचे व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद धरना प्रदर्शन किया। डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (एचआर) तापस राय के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों से वार्ता हुई। सहमति बनी कि उनकी मांगों को कोलकाता मुख्यालय भेजा जाएगा। समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। समिति अध्यक्ष वासुदेव महतो ने बताया कि डीवीसी 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। सभी विस्थापित इसे बलिदान दिवस के रुप मे मना रहे है। जिसकी जमीन पर डीवीसी का निर्माण हुआ आज वह अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर जेएमएम के जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन, मन्नू आलम, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, वासुदेव महतो, रामनाथ सोरेन, रवि सेन, परेश मरांडी, दुर्गा मरांडी, रामनाथ मोदी, प्रवीर भंडारी, आनंद मुर्मू, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, दुर्गा मरांडी, हमीद मियां, अयूब अंसारी, मिहिर मंडल, शमीम अंसारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


