Durga Puja Preparations in Govindpur Hindered by Bad Roads and Potholes गोविंदपुर-टुंडी की टूटी सड़क पर फंसकर गिर रहे बाइक सवार, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDurga Puja Preparations in Govindpur Hindered by Bad Roads and Potholes

गोविंदपुर-टुंडी की टूटी सड़क पर फंसकर गिर रहे बाइक सवार

गोविंदपुर में दुर्गापूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं, लेकिन टुंडी रोड की खराब स्थिति और बड़े गड्ढों के कारण वाहनों और पैदल चलने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 10 वर्षों से सड़क की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 10 Sep 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
गोविंदपुर-टुंडी की टूटी सड़क पर फंसकर गिर रहे बाइक सवार

गोविंदपुर, प्रतिनिधि हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दुर्गापूजा दस दिनों में शुरू होने वाला है। इस अवसर पर सिर्फ बाजार क्षेत्र में ही आधा दर्जन से भी अधिक जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिला दिया जाए तो यह संख्या दर्जन भर हो जाएगी। सबका केंद्र गोविंदपुर बाजार ही बना रहता है। चाहे पूजा बाजार हो, हाट हो या फिर बड़ा दुर्गापूजा मेला देखने अथवा भव्य पंडालों एवं आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन के लोग गोविंदपुर की ओर ही रूख करते हैं। वहीं गोविंदपुर की सड़कों का हाल इतना बदतर है कि उस पर वाहनों का चलना तो दूर, पैदल चलना भी कठिन है।

गोविंदपुर बाजार से टुंडी रोड की ओर मुड़ते ही बड़े-बड़े गड्ढों से वाहनों के परिचालन में तो मुश्किल हो ही रही है, पैदल यात्री भी परेशान हैं। इन गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। दोपहिया चालक इन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पथ निर्माण विभाग आंख मूंद कर सोया हुआ है। बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण जब वाहनों का चलना मुश्किल हो गया था तो पिछले माह पथ निर्माण विभाग के अभियंता ने गड्ढों को भरवारा था, परंतु लगातार हो रही बारिश से कंक्रीट उखड़ गए और फिर गड्ढे बन गए हैं। बेसिक स्कूल से भी लगातार पानी आने के कारण भी टुंडी रोड की स्थिति खराब हो गई है। सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है। --------- दस साल से सड़क की नहीं हुई मरम्मत पथ निर्माण विभाग ने करीब 10 वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत कराई थी। उसके बाद इसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। बाइक और स्कूटर सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। बड़े वाहनों में बस, ट्रक के एक्सल भी प्रायः टूटते रहते हैं। इससे भयंकर जाम भी लग जाता है। इसका असर इस रोड किनारे की दुकानों पर भी पड़ता है। गड्ढों की वजह से ग्राहक इस रोड पर आना नहीं चाहते हैं। तीन माह की लगातार बारिश से भी टुंडी रोड और क्षतिग्रस्त हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।