सिन्दरी की सड़कों पर हिचकोले खाकर श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक जाना पड़ेगा

सिन्दरी की सड़कों पर हिचकोले खाकर श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक जाना पड़ेगा

संक्षेप:

सिंदरी में दुर्गा पूजा आने में केवल तीन दिन बाकी हैं और लोग उत्साहित हैं। हालांकि, शहर की जर्जर सड़कों की स्थिति चिंताजनक है। पिछले दो दशकों से मरम्मत न होने के कारण सड़कों पर अंधेरा और गड्ढे बन गए...

Sep 19, 2025 05:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सिंदरी प्रतिनिधिदुर्गा पूजा आने में महज तीन दिन बच गए है। लोग पूजा को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। सिंदरी के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य जोरों पर है। परंतु सिन्दरी की जर्जर सड़के अब जानलेवा बन गई है। कारण कि पिछले दो दशक से यहां की अधिकांश सड़कों की मरम्मति नहीं हो पाई है। जिसके चलते शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। वही टूटी फुटी सड़कें और सड़कों पर जगह जगह बने गड्डे जानलेवा बन गए है।जिससे वाहन हिचकोले खाते रहे है तो लोगों का पैदल चलाना भी मुश्किल हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के दुर्गा पूजा पंडाल तक जाने वाली जर्जर सड़कों से होकर श्रद्धालुओं हिचकोले खाते हुए मां के दर्शन के लिए जाना पड़ेगा। शहर के एफसीआई बड़ा अस्पताल, मनोहरटांड पूजा पंडाल तक सड़क, एसीसी हनुमान मंदिर सड़क, आर एम के फोर पूजा मंडप तक जाने वाली सड़कों की हालत बद से बद्तर है। सड़कों पर सैकड़ों गढ़े बन गए हैं। उन गढ्ढों से होकर चार पहिया वाहन का तो दूर बाइक चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिंदरी शहर नगर निगम के अधीन होने के वाबजूद यहां के दर्जनों सड़कों की हालत काफी खराब है।जर्जर सड़कों के जिर्णोद्धार के लिए अभी तक नगर निगम की ओर से कोई पहल नही करने से शहरवासियों में रोष है।