Dhanbad News: शाही महल की थीम पर बनेगा राजा कोलियरी का पूजा पंडाल
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: निरसा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति 51वीं पूजा की तैयारी कर रही है। इस वर्ष पंडाल का थीम राजस्थान के शाही महलों पर आधारित है। पश्चिम बंगाल के कारीगर मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। पूजा के दौरान मेला भी लगेगा, जहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।

Dhanbad News: निरसा, सुनील अंबष्ठ। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति राजा कोलियरी इस वर्ष 51वें पूजा तैयारी में जुटी है। पूजा समिति इस बार राजस्थान के शाही महल की थीम पर पंडाल बनवा रही है। पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल और मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पंडाल को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दूर से ही देखने पर यह किसी प्राचीन शाही महल जैसा प्रतीत होता है। निरसा सिनेमा मोड नेशनल हाईवे रोड से करीब दो-तीन सौ मीटर दूर राजा कोलियरी है। नेशनल हाईवे रोड के किनारे रहने के कारण काफी श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल देखने आते हैं।
ये भी पढ़ें:Ramgarh News: पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी में आकर्षण का केंद्र होगा 60 फिट का ऊंचा पूजा पंडाल
पूजा के अवसर पर मेला लगाया जाएगा, जो एक सप्ताह तक चलेगा। मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल एवं मेले देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।


