
समारोह में उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडाल सम्मानित
संक्षेप: धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने 2025 के श्री श्री दुर्गा पूजा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। नगर आयुक्त रविराज शर्मा मुख्य अतिथि थे। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें पंडाल, थीम और विद्युत सज्जा शामिल हैं। कुल 80 पुरस्कार दिए गए, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने बुधवार को बेकारबांध स्थित निरीक्षण भवन में श्री श्री दुर्गा पूजा पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रविराज शर्मा शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने की। मौके पर पंडाल, थीम और विद्युत-सज्जा के लिए अति सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी जेएनएम हाईस्कूल कतरास को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पंडाल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सरायढेला पूजा समिति, द्वितीय पुरस्कार हरिणा बाजार समिति और तृतीय पुरस्कार आईआईटी आईएसएम धनबाद को मिला। विद्युत-सज्जा में प्रथम पुरस्कार लुबी सर्कुलर रोड पूजा समिति, द्वितीय हाउसिंग कॉलोनी पूजा समिति और तृतीय पुरस्कार मटकुरिया पूजा समिति को दिया गया।

थीम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार झारखंड मैदान पूजा समिति, द्वितीय पुरस्कार न्यू रेलवे स्टेशन समिति और तृतीय पुरस्कार मनईटांड़ पूजा समिति को दिया गया। मुख्य अतिथि के हाथों सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन ने कहा कि इस वर्ष शाखा स्तर से लेकर जिला स्तर तक कुल 80 पुरस्कार सदस्य डेकोरेटर्स और पूजा समितियों को दिए गए। धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का उद्देश्य उत्कृष्ट पंडाल, थीम और विद्युत सज्जा को प्रोत्साहित करना है, ताकि सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में धनबाद, बाघमारा और कतरास शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया गया। मौके पर धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के जिला महासचिव नीरज शाह, सचिव बच्चू दत्ता, कोषाध्यक्ष नसीम अंजुम, पूर्व महासचिव विश्वनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र गोप, मंजित सिंह और भरत भगत आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




