ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाददवा रिएक्शन से पहाड़िया युवक की स्थिति बिगड़ी

दवा रिएक्शन से पहाड़िया युवक की स्थिति बिगड़ी

दवा रिएक्शन के कारण इब्राहन मालटो (43) नामक आदिम जनजाति पहाड़िया युवक की हालत बिगड़ गयी...

दवा रिएक्शन से पहाड़िया युवक की स्थिति बिगड़ी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 18 Dec 2018 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

दवा रिएक्शन के कारण इब्राहन मालटो (43) नामक आदिम जनजाति पहाड़िया युवक की हालत बिगड़ गयी है। उसके पूरे शरीर का स्कीन खराब हो गया है। साहिबगंज निवासी इस युवक को पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति काफी खराब बतायी जा रही है।

घटना के बारे में युवक की मां मरियम मालतो ने बताया कि उसके बेटे के शरीर में कंपन हो रहा था। 30 नवंबर को उसे पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने स्लाइन चढ़ाया और उसमें कुछ दवा मिलायी। उसके बाद इब्राहन की स्थिति खराब होने लगी। देखते देखते पूरे शरीर पर चत्ते बन गए और उसका रंग बदलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ते देख पाकुड़ सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे पीमएसीएच लाने के बजाय वहीं किसी अस्पताल में उसका इलाज कराते रहे। इससे उसकी तबीयत और बिगड़ गयी। शरीर का पूरा स्कीन उतरने लगा। स्थिति काफी खराब होने के बाद 7 दिसंबर को युवक पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रबंधन ले रहा स्थिति का जायजा

युवक के पहाड़िया होने के कारण अस्पताल प्रबंधन इस मामले में काफी गंभीरता दिखा रहा है। दवा से लेकर मरीज की सारी जरूरतें पीएमसीएच प्रबंधन उठा रहा है। अधिकारी उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

युवक का इलाज किया जा रहा है। अभी उसकी स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- डॉ अमरेंद्र कुमार, अधीक्षक, पीएमसीएच

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें