ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझरिया में डस्टबिन नही होने से सड़कों पर पसर जाता है कचरा

झरिया में डस्टबिन नही होने से सड़कों पर पसर जाता है कचरा

झरिया के लोग गंदगी से त्रस्त हो चुके हैं। झरिया में अधिकतर झंडिया (कूड़ेदान) खुले हुए हैं। कहीं पर घेराबंदी या डस्टबीन नहीं है। मोहल्ला या बाजार का...

झरिया में डस्टबिन नही होने से सड़कों पर पसर जाता है कचरा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 27 Nov 2021 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया के लोग गंदगी से त्रस्त हो चुके हैं। झरिया में अधिकतर झंडिया (कूड़ेदान) खुले हुए हैं। कहीं पर घेराबंदी या डस्टबीन नहीं है। मोहल्ला या बाजार का कचरा सड़कों पर पसरा रहता है।

कचरे से बदबू आती है। उस रास्ते से गुजरने वाले लोग परेशान रहते हैं। मोहल्लों में हवा के झोंकों के साथ कचरा घरों में घुस जाता है। झरिया के चिल्ड्रन पार्क मोड़, कतरास मोड़, सब्जी पट्टी मेन रोड, 4 नंबर नई दुनिया, सिन्दरी रोड आदि जगहों पर खुले में कचरा फेंका जाता है और कचरा पर पसरते हुए सड़कों पर आ जाता है। लोगों का कहना है कि जिस समय झमाडा के अंदर में सफाई व्यवस्था थी उस समय कूड़ेदान घेरे हुए रहते थे। जिसमें लोग कचरा को फेंक देते हैं। लेकिन अब घेराबंदी टूट गई है। जहां तहां लोग कचरा फेंक दे रहे हैं। कचरे से नालियां भी जाम हो जाती है। नगर निगम की ओर से डस्टबिन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें