पीके राय कॉलेज के डॉ सायंतन को मिला प्रोजेक्ट
Feb 27, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के पीके राय मेमोरियल कॉलेज के डॉ शांयतन सिल का चयन झारखंड काउंसिल ऑन साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन द्वारा माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। प्राचार्या डॉ कविता सिंह ने इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया और विश्वास जताया कि इससे शोध संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

धनबाद। पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के डॉ शांयतन सिल का चयन झारखंड काउंसिल ऑन साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआई) उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय के अंतर्गत माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। प्राचार्या डॉ कविता सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध कार्य संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


