Dhanbad News: डॉ संजीव को मिला सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार
Dhanbad News: धनबाद के सदर अस्पताल में डॉ संजीव कुमार प्रसाद को डॉ आलोक विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने वित्तीय शक्ति भी प्राप्त की है। डॉ संजीव ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की प्राथमिकता जताई और टीम भावना से काम करने की अपील की।

Dhanbad News: धनबाद। डॉ आलोक विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद को सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्हें वित्तीय शक्ति भी प्रदान की गई है। सरकार के अगले आदेश तक डॉ संजीव अपने वर्तमान दायित्वों के साथ सिविल सर्जन का कार्य संभालेंगे। स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद गुरुवार को डॉ संजीव ने सिविल सर्जन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, कर्मचारी नेता संजुत कुमार सहाय समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।पदभार
ग्रहण करने के बाद डॉ संजीव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। अस्पतालों में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की।


