
झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
झामुमो समर्थित धनबाद मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा ने सिजुआ क्षेत्र के वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से समर्थन की अपील की। झामुमो के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने भी उनकी सराहना की।
सिजुआ, प्रतिनिधि। झामुमो समर्थित धनबाद मेयर पद के प्रत्याशी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पेनालिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने शुक्रवार को सिजुआ क्षेत्र के वार्ड चार, पांच सहित आसपास के अन्य नगर निगम के वार्डो में दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील किया। इस दौरान झामुमो समर्थकों ने फूल माला व गुलदस्ता देकर व आतिशबाजी कर जोरदार अभिनंदन किया। अंगारपथरा में हुई नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने किया व संचालन संगठन सचिव मनोज रवानी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद लगातार वार्डों की समीक्षा किया जा रहा है किस वार्ड में सबसे अधिक क्या समस्याए हैं।
उस समस्या का निदान किया जाएगा। कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य के लिये लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारने की कार्य कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने आदि को लेकर कार्य कर रही है। रतिलाल टुडू ने कहा कि झामुमो समर्थित प्रत्याशी नीलम मिश्रा काफी कर्तव्यनिष्ठ व लगनशील महिला हैं। ऐसे महिला को धनबाद मेयर पद लिए सभी को अपना समर्थन देना चाहिए। मौके पर झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू, मनोज रवानी, धीरेन रवानी, हरेंद्र चौहान, घंटु त्रिगुणायत, प्रवीण लाल, आशीष सिंह, बिरजू सोरेन, रौनक सिन्हा, मन्नू चौहान, मुर्तजा आलम, शिवकुमार सोरेन, पवन सिंह, विशाल यादव, भोला कुमार, बिक्की मालाकार, रंजीत रवानी, टिंकू तुरी, शंकर भुईया आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




