वार्ड एक की पार्षद डॉ मधुमाला ने निकाली आभार यात्रा
वार्ड नंबर एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला की जीत पर कतरास बाजार में आभार यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में लोगों ने उनका स्वागत किया और डॉ मधुमाला ने इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने विकास के लिए निष्ठा से काम करने का आश्वासन दिया।

वार्ड नंबर एक की नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला की जीत पर शनिवार को कतरास बाजार में आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा पोस्ट ऑफिस गली, कतरास बाजार होते हुए राहुल चौक समेत आसपास के क्षेत्रों तक गई। इसमें ताशा पार्टी की गूंज और गोरिल्ला का रूप धारण किए कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह लोगों ने पार्षद का स्वागत किया। पार्षद डॉ मधुमाला एवं उनके पति डॉ स्वतंत्र कुमार ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करते हुए समर्थन के लिए आभार जताया। डॉ मधुमाला ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि जनता की जीत है। जनता ने जो आशीर्वाद और विश्वास उन्हें दिया है, उसे वे जीवन भर नहीं भूलेंगी और वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
मौके पर अंकित राजगढ़िया, उदय वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समर्थक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



