Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDr JK Sinha s Birth Anniversary Celebrated at Dhanbad s International School with Cultural Events
डॉ जेके सिन्हा जयंती पर छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

डॉ जेके सिन्हा जयंती पर छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

संक्षेप:

धनबाद के डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को शिक्षाविद डॉ जेके सिन्हा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ शोभा सिन्हा ने डॉ सिन्हा के शिक्षा के प्रति समर्पण की चर्चा की और विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।

Feb 06, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद में गुरुवार को शिक्षाविद डॉ जेके सिन्हा की जयंती मनाई गई। मौके पर स्कूल परिसर में विविध कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक डॉ शोभा सिन्हा ने डॉ जेके सिन्हा के शिक्षा के प्रति लगाव एवं शिक्षा के लिए किये गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि डॉ सिन्हा के प्रयासों की बदौलत ही धनबाद की जमीन पर संयुक्त बिहार में सीबीएसई मान्यता प्राप्त पहला विद्यालय प्रारंभ हुआ। बताते चलें कि शिक्षाविद डॉ जेके सिन्हा की स्मृति में डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद की स्थापना की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य डॉ बी जगदीश राव ने कहा कि इस तरह के प्रयोग ने केवल विद्यार्थियों के लिए आवश्यक हैं बल्कि इससे शिक्षकों में भी कला से लेकर विज्ञान और प्रबंध की बारीकियों को जानने का अवसर मिलता हैं। गुरुवार को विद्यार्थियों के विभिन्न हॉउस के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता, गायन, नृत्य, सामान्य एवं विज्ञान क्विज, ड्राइंग, पेंटिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन समेत अन्य प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। डॉ शोभा सिन्हा ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम सफल बनाने में शिक्षक आनंद कुमार, रौशन सिंह, अभिषेक कुमार, शैलेश सिंह, अमित कुमार, अमित दास, राजा पॉल, उमेश राम, पंकज प्रसून मिश्रा, निबेदिता डे, रेनू आनंद, ललिता कुमारी, शालिनी सिन्हा, चंदना घोष, अनामिका मल्लिक, प्रज्ञा शुक्ला, स्निग्धा मिश्रा, अंकिता भंडारी सक्रिय रहे।