Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDPS Dhanbad Celebrates Diwali Mela with Cultural Festivities and Unity
डीपीएस में दीपावली मेला की धूम

डीपीएस में दीपावली मेला की धूम

संक्षेप: धनबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दीवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सरिता सिन्हा ने इस त्योहार को सद्भाव और सेवा का प्रतीक बताया। छात्रों और अभिभावकों की भागीदारी से मेले में...

Fri, 17 Oct 2025 03:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में गुरुवार की शाम को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर दीवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर दीपों की ज्योति, रंग-बिरंगी झालरों और सजावट से जगमगा उठा। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। मेले का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने कहा कि दीवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह सद्भाव, एकता और सेवा की भावना का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। वर्तमान में अधिकांश व्यक्ति अत्यधिक व्यस्तता के कारण एक मशीन की तरह जीवन जी रहा है।

यही कारण है कि हम अपने उत्सवों, त्योहारों और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। विद्यार्थी इस तरह के आयोजन में एक दूसरे के साथ खुलकर हंसते, बोलते और मिलते हैं। घर की बनी वस्तुओं का स्वाद एवं विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लेते हैं। मेले में विभिन्न रचनात्मक स्टॉल, खाद्य-पदार्थों के स्टॉल, सेल्फी प्वाइंट, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति मंच,खेल प्रतियोगिताएं, स्वनिर्मित दीये, तोरण, मोमबत्तियाँ और इको-फ्रेंडली सजावट सामग्री और हस्तशिल्प उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मौके पर पर उप प्राचार्य कल्याणी प्रसाद, मुख्य अध्यापिका गीता साहा, डॉ रविंद्र तिवारी समेत अन्य सक्रिय रहे।