एफसीआई व सेल प्रबंधन के खिलाफ मशाल जुलूस
डोमगढ़वासियों ने एफसीआई प्रबंधन द्वारा आवास खाली करने के नोटिस के खिलाफ रविवार को मशाल जुलूस निकाला। डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध किया। अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि प्रबंधन डोमगढ़ को उजाड़ने की साजिश कर रहा है। धनबाद सांसद ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

सिंदरी, प्रतिनिधि एफसीआई प्रबंधन की ओर से डोमगढ़वासियों को नोटिस देकर आवास खाली करने का फरमान जारी करने के विरोध में रविवार को डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला गया। एफसीआईएल व सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। डोमगढ़ के हर्ल मेटेरियल गेट से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने हाथों में मशाल लेकर अटल चौक तक पहुंचे। डोमगढ़ एकता जिंदाबाद, एफसीआई प्रबंधन मुर्दाबाद, सेल ओर केटीएमपीएल मुर्दाबाद आदि नारे लगाते रहे। इस दौरान डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि एफसीआई और सेल प्रबंधन एक साथ मिलकर डोमगढ़ को उजाड़ने की साजिश कर रहा है।
डोमगढ़वासी इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धनबाद सांसद ढुलू महतो सोमवार को डोमगढ़ राइजिंग कल्ब में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। धनबाद सांसद ने आश्वासन दिया है कि डोमगढ़ की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। मशाल जुलूस का नेतृत्व धीरज सिंह, विदेशी सिंह, अनिल सिंह, शशि सिंह, राजशेखर पांडेय, दिलीप मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, नौशाद खान, मिथुन वाल्मीकि, दीपक श्रीवास्तव, टिंकू सिंह, वकील तंतुबाई, संजय बाउरी, चंद्रमा तिवारी, पिंटू, ललित चौबे, मनोज राम, गंगा देवी, संजय राय, चुन्नू सिंह, मो. शम्स, करीमन पांडेय, अजीत सिंह, मनोज पांडेय, अजय विश्वकर्मा, रमेश शाह, छोटे ठाकुर आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




