Dhanbad News: डॉल्फिन क्लब ने नेहरू क्लब को 6-0 से रौंदा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: डॉल्फिन फुटबॉल क्लब ने जिला सीनियर फुटबॉल लीग में नेहरू क्लब को 6-0 से पराजित किया। विकास टुडू ने हैट्रिक बनाई और आदित्य कुमार ने दो गोल दागे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने खिलाड़ियों का परिचय कराया। गोविंदपुर एफ सी और डॉल्फिन एफ सी के बीच एक अन्य मैच गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

Dhanbad News: शांति गोपाल दा जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल लीग के मैच में डॉल्फिन फुटबॉल क्लब ने 6-0 से नेहरू क्लब को पराजित किया। डॉल्फिन टीम के विकास टुडू ने हैट्रिक गोल मारा, आदित्य कुमार ने दो गोल, संतोष सिंह ने एक-एक गोल मारा। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। जिला खेल को-ऑर्डिनेटर रिंकू गुप्ता, सुभाष लोध, नंदू पासवान आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कु, जेवियर टुडू, पूजा कुमारी बाउड़ी, संजय हेंब्रम ने निभाई। अभिजीत गांगुली जिला जूनियर फुटबाल लीग के मैच में गोविंदपुर एफ सी बनाम डॉल्फिन एफसी क्लब के बीच मैच गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, विश्वनाथ महतो, धणपति पांडे ने निभाई।

