ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादहमले के विरोध में मोमबत्ती जलाएंगे डॉक्टर

हमले के विरोध में मोमबत्ती जलाएंगे डॉक्टर

डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में राज्यभर के डॉक्टर बुधवार की रात नौ बजे मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जताएंगे। झारखंड आईएमए के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी...

हमले के विरोध में मोमबत्ती जलाएंगे डॉक्टर
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 21 Apr 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में राज्यभर के डॉक्टर बुधवार की रात नौ बजे मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जताएंगे। झारखंड आईएमए के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी। डॉ सिंह ने कहा है कि गुरुवार को सभी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। मोमबत्ती जलाकर और काला बिल्ला लगाकर राष्ट्र को सावधान करने की कोशिश की जा रही है ताकि सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के प्रति गंभीर हो और इसके लिए ठोस कानून लागू करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें