डॉक्टरों ने डमिंटन थ्रो बॉल और टग ऑफ वार में दिखायी प्रतिभा
गणतंत्र दिवस पर लाडो रानी जोश 2023 खेल उत्सव फॉर डॉक्टर्स का आयोजन करमाटांड़ में किया गया। हमेशा मरीजों के इलाज में जुटे रहने वाले लगभग 50 डॉक्टरों...

धनबाद, वरीय संवाददाता
गणतंत्र दिवस पर लाडो रानी जोश 2023 खेल उत्सव फॉर डॉक्टर्स का आयोजन करमाटांड़ में किया गया। हमेशा मरीजों के इलाज में जुटे रहने वाले लगभग 50 डॉक्टरों ने इस आयोजन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के दौरान बैडमिंटन थ्रो बॉल, टग ऑफ वार जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
मौके पर डीएसओजी की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा राय ने कहा डॉक्टर हमेशा मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। इस तरह का आयोजन डॉक्टरों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। खेल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह का आयोजन होता रहना चाहिए। आयोजन की प्रशंसा करते हुए डीएसओजी की सचिव डॉ रेणु उपाध्याय ने कहा कि इस तरह खेलते हुए बचपन लौट आया है और हमारी उम्र 2-4 साल बढ़ जाएगी। लाडो रानी की अध्यक्ष डॉ साधना ने कहा यह एक छोटा सा प्रयास है। ऐसे आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे ताकि तनाव भरी जिंदगी में थोड़ी राहत और सुकुन मिल सके। मौके पर उक्त लोगों के अलावा डॉ रीना वर्णवाल, डॉ नीलम बाला, डॉ पद्मजा, डॉ रितु तिवारी, डॉ रिंकू, डॉ जितेश रंजन, डॉ नेहा प्रियदर्शी, डॉ नीलम तिर्की समेत कई चिकित्सक शामिल थे।