सीएचसी: होली में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे चिकित्सक

Mar 03, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया के चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक होली के दौरान भी ड्यूटी पर रहेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक के आदेश पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कार्य पर लगाया गया है। डॉ मिहिर कुमार ने सुनिश्चित किया है कि सभी समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। स्वास्थ्य केंद्र चालू रहेगा।

सीएचसी: होली में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे चिकित्सक

झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में चिकित्सक होली में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश पर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी दी गई है। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मिहिर कुमार ने चिकित्सा और स्वास्थ्य कर्मियों का रोस्टर तैयार कर लिया है। सभी को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्य करते हुए ससमय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात कही है। डॉ मिहिर कुमार ने कहा कि सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।