ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपरिवार नियोजन में बेहतर काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी सम्मानित

परिवार नियोजन में बेहतर काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी सम्मानित

विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जिला परिवार कल्याण ब्यूरो धनबाद की ओर से सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला 2022 सह सम्मान समारोह का आयोजन किया...

परिवार नियोजन में बेहतर काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी सम्मानित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 12 Jul 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, वरीय संवाददाता

विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जिला परिवार कल्याण ब्यूरो धनबाद की ओर से सदर अस्पताल में परिवार स्वास्थ्य मेला 2022 सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन विधायक राज सिन्हा ने किया। इस समारोह के दौरान परिवार नियोजन में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, सदर अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ राज कुमार सिंह समेत कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2022 में विश्व जनसंख्या दिवस की थीम 8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना रखा गया है। विश्व की आबादी पांच अरब तक पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पर चिंता जताई है। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने तथा परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। समारोह में परिवार कल्याण के तहत बंध्याकरण में बेहतर काम करने के लिए डॉ स्वतंत्र कुमार को, नसबंदी में बेहतर काम करने के लिए डॉ विजेन्द्र कुमार को एवं निश्चेतना कार्य में सर्वाधिक उपलब्धि प्राप्त करने वाले डॉ आनंद कुमार समेत सीएचसी प्रभारी डॉ मनीष कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 8 सहिया, 8 एएनएम, 8 शल्य कक्ष सहायक भी सम्मानित किए गए।

रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

धनबाद सदर सीएचसी से परिवार नियोजन जागरुकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन ने इसे रवाना किया। यह रैली एलसी रोड, कोर्ड मोड़ होते हुए सदर अस्पताल पहुंची। इस रैली में शामिल सहिया, सेविका, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूरे रास्ते लोगों को छोटा परिवार सुखी परिवार का महत्व बताया और इसे अमल में लाने की अपील की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े