Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDMCA Mall in Dhanbad to Offer Parking Facility Starting New Year
नए साल से डीएमसी मॉल में पार्किंग की मिलेगी सुविधा

नए साल से डीएमसी मॉल में पार्किंग की मिलेगी सुविधा

संक्षेप:

धनबाद के बैंक मोड़ में डीएमसी मॉल में नए साल से पार्किंग की सुविधा शुरू होगी। नगर निगम ने पार्किंग के लिए टेंडर निकाला है, जो एक जनवरी 2026 को फाइनल होगा। मॉल में 300 वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी, जो बैंक मोड़ में जाम की समस्या को कम करेगी।

Dec 05, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक मोड़ में बनकर तैयार डीएमसी मॉल में नए साल से पार्किंग की सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम ने मॉल के दो फ्लोर में वाहनों की पार्किंग को लेकर टेंडर निकाला है। एक जनवरी-2026 को टेंडर फाइनल किया जाएगा। डीएमसीए मॉल में एक साथ 300 वाहनों की पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। धनबाद नगर निगम ने 25 करोड़ की लागत से बैंक मोड़ स्थित निगम के पुराने भवन को तोड़कर डीएमसी मॉल बनाया है। एक साल पहले सीएम हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया था। उदघाटन के एक साल बाद अब पार्किंग की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वाहनों की पार्किंग के लिए निकाले गए टेंडर की बोली 25 लाख रुपए से शुरू होगी। इससे ऊंची बोली लगाकर कोई भी संवेदक पार्किंग का टेंडर हासिल कर सकता है। टेंडर लेने वाले को एक जनवरी-2026 से 31 दिसंबर 2028 तक पार्किंग वसूली का अधिकार मिलेगा। मॉल में क्या-क्या हैं सुविधाएं पांच मंजिला इमारत में कुल 69 दुकानें, ग्राउंड फ्लोर : 12 दुकानें, फर्स्ट फ्लोर : 22 दुकानें, सेकेंड फ्लोर : 30 दुकानें, थर्ड फ्लोर : पांच ऑफिस-होटल। बैंक मोड़ में जाम से मिलेगी राहत: डीएमसी मॉल में पार्किंग की सुविधा शुरू होने पर बैंक मोड़ में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अभी बैंक मोड़ में नगर निगम सड़क पर ही पार्किंग के लिए बंदोबस्ती का टेंडर निकालता है। नए साल से डीएमसी मॉल में पार्किंग शुरू होने से सड़क पर पार्किंग से राहत मिलेगी। सड़क पर पार्किंग की वजह से बैंकमोड़ में ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। डीएमसी मॉल में दो फ्लोर पार्किंग होगी, जहां 200 टू-व्हीलर और 75 फोर-व्हीलर खड़ी करने की सुविधा है। लगभग 300 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग बैंक मोड़ क्षेत्र में जाम कम करने में सहायक होगी।