Dhanbad News: जिलास्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक आज
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: जिले के बीईईओ और अन्य अधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक गुरुवार को होगी। इसमें पेड़ मां के नाम, नशामुक्त विद्यालय और पोशाक राशि डीबीटी जैसे बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। एसएचवीआर के लिए अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

Dhanbad News: जिले के बीईईओ समेत अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों संग जिलास्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक गुरुवार को होगी। डीईओ अभिषेक झा ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। समीक्षा बैठक में एक पेड़ मां के नाम, एसएचवीआर, नशामुक्त विद्यालय, वीरगाथा, नया भारत गढ़ो, कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए पोशाक राशि डीबीटी समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एसएचवीआर के लिए तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। मोबाइल ऐप/वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पूरा किया हुआ सेल्फ असेसमेंट जमा कर सकते हैं।


