फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, जिप अध्यक्ष की सहभागिता
धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने झारखंड को फैलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और जन जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

धनबाद, संवाददाता रांची के नामकुम स्थित आईओपीएच सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने फैलेरिया मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को स्पष्ट करना था। इस दौरान जन जागरूकता, दवा वितरण, निगरानी और समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से आए जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


