पॉलीटेक्निक की जमीन से अतिक्रमण हटा, लोगों ने मांगा घर

Apr 03, 2026 02:31 pm ISTGangesh Gunjan हिन्दुस्तान, धनबाद
share

गुरुवार को जिला प्रशासन ने पॉलीटेक्निक रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की। प्रशासन ने अवैध निर्माणों को हटाया, जबकि प्रभावित लोग पुनर्वास की मांग कर रहे थे। कई परिवार वर्षों से वहां निवास कर रहे हैं और उन्हें बिना उचित पुनर्वास के हटाया जा रहा है। पार्षद ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें प्रशासन तक पहुंचाई जाएंगी।

पॉलीटेक्निक की जमीन से अतिक्रमण हटा, लोगों ने मांगा घर

पॉलीटेक्निक रोड पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाया। पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बाद प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वर्षों से रह रहे कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और विस्थापन से पहले पुनर्वास की मांग सीओ रामप्रवेश कुमार से की। पॉलीटेक्निक कॉलेज की 7.5 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है, जिसे लेकर राजस्व सचिव ने डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया था। धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद अंचलाधिकारी को पॉलीटेक्निक की जमीन की मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था।

निगम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन चुनाव की वजह से कार्रवाई टल गई। अब चुनाव खत्म होने के बाद गुरुवार को सीओ दलबल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। कार्रवाई के दौरान कई परिवार अपना सामान बचाने की जद्दोजहद में जुटे नजर आए, वहीं कुछ लोग घर टूटता देख भावुक हो उठे। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे पिछली तीन-चार पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं, लेकिन अब बिना समुचित पुनर्वास के उन्हें हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही उन्हें बेघर कर दिया। प्रभावित परिवार अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय पार्षद अशोक पाल के पास पहुंचे। लोगों ने बताया कि कुछ परिवारों को बारामुड़ी क्षेत्र में बसाया गया है, लेकिन अधिकांश लोगों के पुनर्वास को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में भविष्य को लेकर असमंजस और चिंता बनी हुई है। पार्षद ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां कई परिवार 60-70 वर्षों से निवास कर रहे हैं और पूर्व में भी जिला प्रशासन से इनके पुनर्वास की मांग की जा चुकी है।

Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।