ट्रैफिक डीएसपी ने पुराने रोपवे पुल का किया निरीक्षण
धनबाद के पास लोहे के टावर गिरने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने पुराने रोपवे पुल का निरीक्षण किया और उसकी जर्जर स्थिति का जायजा लिया। बीसीसीएल ने पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

रांगाटांड़ चौक धनबाद के पास लोहे का टावर गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार को ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव और केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने धनबाद-केंदुआ मुख्य मार्ग स्थित कुर्मीडीह व गोधर दुर्गा मंदिर के पास पुराने रोपवे पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुल की जर्जर स्थिति और सुरक्षा पहलुओं का जायजा लिया। ब्रिटिश काल में बना यह पुल पहले बालू परिवहन के लिए उपयोग होता था, जबकि वर्तमान में बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बीसीसीएल ने पुराने पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मौके पर डीएसपी रोहित कुमार साव ने बताया कि यह निरीक्षण सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है तथा पुल की स्थिति और उससे जुड़े संभावित जोखिमों की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


