Dhanbad News: शत-प्रतिशत रिजल्ट पर वार्डन का सम्मान
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में जिला प्रशासन ने 39 शिक्षकों को सम्मानित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के वार्डन उज्ज्वल तिवारी को मैट्रिक परीक्षा में सभी छात्रों के पहले श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर पुरस्कार मिला। तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत को दिया।

Dhanbad News: धनबाद। जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रक्रियाओं व मूल्यांकन के आधार पर 39 शिक्षकों को सम्मानित किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की वार्डन सह शिक्षक उज्ज्वल तिवारी को मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्रों के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि बहुत कम समय में उज्ज्वल तिवारी ने अपनी कार्यक्षमा व टीम वर्क से छात्र-छात्राओं को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वहीं तिवारी ने कहा कि इसका श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व बच्चों की मेहनत को जाता है।


