उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचर्रा में पुस्तक व स्कूल बैग बंटा
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचर्रा में कक्षा तीन से आठवीं तक के 90 छात्रों को पुस्तकें और स्कूल बैग वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया संगीता घोषाल और प्रधानाध्यापक अजय कुमार सरकार ने बच्चों को सामग्री दी। अन्य उपस्थित व्यक्तियों में पूर्व मुखिया और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचर्रा में बुधवार को कक्षा तीन से आठवीं तक के 90 छात्र छात्राओं के बीच पठन पाठन की पुस्तकें व स्कूल बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर हाथुडीह पंचायत की मुखिया संगीता घोषाल एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सरकार ने संयुक्त रूप से बच्चों के बीच पुस्तक और बैग वितरित किया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सम्पद घोषाल,प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार सरकार, पारा शिक्षिका कुमारी लक्ष्मी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरारी सिंह, मीरा देवी, भुटकी देवी, अष्टमी देवी, बुलू देवी, बिमल बाउरी, लक्ष्मण बाउरी, लुटू बाउरी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


