डीवीसी प्रबंधन व विस्थापितों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

डीवीसी पंचेत में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के खिलाफ विस्थापितों का धरना हुआ। बुधवार को डीवीसी प्रबंधन और पुलिस के साथ बैठक में विस्थापितों ने जमीन पर दावा किया। डीवीसी ने कहा कि वह सरकारी दस्तावेजों के अनुसार काम कर रही है। जिला प्रशासन ने कहा कि काम जारी रहेगा और 15 दिन बाद समीक्षा की जाएगी।

डीवीसी प्रबंधन व विस्थापितों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता

डीवीसी पंचेत में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में धरना दे रहे विस्थापितों की बुधवार की शाम को डीवीसी प्रबंधन व पुलिस पदाधिकारियों के साथ धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे की उपस्थिति में कार्यालय में बैठक हुई। विस्थापितों और डीवीसी ने निर्माणाधीन जमीन पर अपना-अपना दावा किया। डीवीसी प्रबंधन ने साफ कहा कि डीवीसी अपनी जमीन पर सोलर प्लांट का काम करवा रही है, जो राज्य सरकार के दस्तावेज पंजी टू में रिकॉर्ड दर्ज है। इस पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल काम जारी रहेगा और 15 दिनों बाद पुनः इस मामले में समीक्षात्मक बैठक की जाएगी।मौके पर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, सीओ अशोक सिन्हा, डीवीसी के डीजीएम सोमेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, ओपी प्रभारी सुजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधांशु शेखर झा, विस्थापित नेता मुख्तार अंसारी, संजय जायसवाल, पुतुल गोराई, मदन महतो, प्रवीण आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।