ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादविस्थापितों की दशा- दिशा को लेकर 21 को विचार गोष्ठी

विस्थापितों की दशा- दिशा को लेकर 21 को विचार गोष्ठी

राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक शुक्रवार को धर्मशाला मोड़ स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी कुमार झा व संचालन फौद्दार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 21 मई को एचसीएल क्लब...

विस्थापितों की दशा- दिशा को लेकर 21 को विचार गोष्ठी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 17 Jun 2017 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक शुक्रवार को धर्मशाला मोड़ स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी कुमार झा व संचालन फौद्दार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 21 मई को एचसीएल क्लब में विस्थापितों की दशा एवं दिशा बिषय पर आयोजित बिचार गोष्ठी की समीक्षा गई। समीक्षा में सभी ने एक स्वर में बोकारो के सभी विस्थापितों ने एकजुट होकर एकता बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया, ताकि झारखंड में बिस्थापितों के हित के लिए बिस्थापित आयोग का गठन की जाय एवं तय सीमा के भीतर नियोजन व मुआवजा मिले। इस अवसर पर तीन प्रस्ताव लिए गए जिसमें मुख्य रूप से जुलाई में बियाडा के उद्योगों में बिस्थापित बेरोजगारों को रोजगार मिले, टांड़बालीडीह में प्रस्तावित टोल टैक्स प्लाजा में बिस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारों की बहाली हो. चास नगर निगम में शामिल बिस्थापित एवं पुनर्वास क्षेत्र के गावों में होल्डिंग टैक्स मे छूट देने, एवं 30 अप्रैल को बीएसएल प्रबंधन द्वारा ली अप्रेन्टीस की लिखित परीक्षा में शामिल विस्थापितों को शत प्रतिशत बहाली की जाए। उत्तरी विस्थापित क्षेत्र को माराफारी प्रखंड बनाया जाए। इस अवसर पर फौद्दार सिंह को राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष मोर्चा का उपाध्यक्ष मनोनीत मु किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भोला ठाकुर, धनेश्वर महतो, करमचांद गोप, डीके त्रिवेदी, वैद्यनाथ महतो, सरयू गोस्वामी, सुदर्शन सिंह, नन्दलाल गोराई, सागर प्रसाद, क्रिटीभूषण झा, माधव रजवार, सहित दर्जनों विस्थापित उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें