डीनोबिली स्कूल कोराडीह का एलुमनाई एसोसिएशन का हुआ पंजीकरण
डिनोबिली स्कूल कोराडीह के पूर्व छात्रों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके एलुमनाई एसोसिएशन का आधिकारिक पंजीकरण धनबाद रजिस्ट्रार कार्यालय में इंडियन ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत हुआ। यह पूर्व छात्रों...

कतरास, प्रतिनिधि। डिनोबिली स्कूल कोराडीह के पूर्व छात्रों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डिनोबिली स्कूल (सिजुआ) कोराडीह एलुमनाई एसोसिएशन का आधिकारिक पंजीकरण धनबाद रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को इंडियन ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत हुआ। यह पंजीकरण न केवल पूरे डिनोबिली परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूर्व छात्रों के बीच के संबंधों को और सुदृढ़ करता है। इस कानूनी मान्यता के साथ अब एलुमनाई संस्था औपचारिक रूप से कार्य कर सकेगी। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सीएस फ्रांसिस, सचिव सीए रोहित चौधरी, मनोज खेमका, डॉ नेहा प्रियदर्शनी, डॉ धीरज चौधरी, चंदन कुमार सिंह, अनंत श्रीकृष्णा, विवेक सहाय, किर्ती सिंह, यशवंत गुप्ता आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।