Dhanbad News: कृषियोग्य जमीन के लिए संजीवनी है ढेंइचा : डॉ अनिल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: कृषि विज्ञान केंद्र ने जमीन की संरचना में सुधार को लेकर एक नइ तकनीक ढेंइचा की खेती शुरू की है। यह मिट्टी के लिए संजीवनी का काम करता है। वरीय वैज्ञानिक

Dhanbad News: कृषियोग्य जमीन के लिए संजीवनी है ढेंइचा : डॉ अनिल

Dhanbad News: कृषि विज्ञान केंद्र ने जमीन की संरचना में सुधार को लेकर एक नइ तकनीक ढेंइचा की खेती शुरू की है। यह मिट्टी के लिए संजीवनी का काम करता है। वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जमीन की संरचना में सुधार को ले तीन हेक्टेयर जमीन पर ढेंइचा लगाए गए हैं। वरीय वैज्ञानिक का कहना है कि यह मिट्टी की उर्वरा बढ़ाती है, वहीं वायुमंडल से नाइट्रोजन अवशोषित करती है, जो मिट्टी की सेहत के लिए फायदेमंद है। फार्म मैनेजर संजय कुमार का कहना है कि इसका प्रयोग हरितखाद के रूप में किया जाता है। इससे मिट्टी को कार्बनिक पदार्थ मिलता है।

ढेंइचा लगाने के बाद मिट्टी में रासायनिक खाद के उपयोग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह मिट्टी में जलधारण की क्षमता भी बढ़ाती है। वैज्ञानिकों ने किसानों से खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग करने की जगह ढेंइचा लगाने की सलाह दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।