पांच लाख लेकर तलाक देने के दबाव बनाने का आरोप
धनबाद की नेहा दे ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर 20 लाख रुपए दहेज मांगने और तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नेहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उनके गहने भी छीन लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनबाद। हीरापुर अजंता पाड़ा की विवाहिता नेहा दे ने अपने पति सुमन दे सहित ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। नेहा का आरोप है कि पति और ससुराल वाले 20 लाख रुपए दहजे की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर पांच लाख रुपए लेकर पति को तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। धनबाद थाना में नेहा की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहा ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त 2009 को सुमन से उनकी शादी हुई थी।
2023 में उन्हें एक पुत्र और 2019 में उन्हें एक पुत्री हुई। शादी और बच्चों के अन्नप्राशन में घरवालों ने लाखों रुपए के गहने दिए थे। पति सुमन दे, नोएडा निवासी ननद मौसमी दत्ता, ननदोई असीम दत्ता, मुंबई पनवेल निवासी ननद मधुमीता दत्ता, ननदोई प्रदीप दत्ता, जेठ रोबिन दे और सुब्रतो दे ने मिल कर उनके गहने छीन लिए। अब सभी मिल कर नेहा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


