Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Welcomes New Year with Exciting Celebrations and Celebrity Performances
नए साल के शानदार आगाज को तैयार धनबाद

नए साल के शानदार आगाज को तैयार धनबाद

संक्षेप:

धनबाद नए साल का स्वागत धूमधाम से कर रहा है। क्लबों और होटलों में विशेष तैयारी चल रही है, जहां बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यूनियन क्लब में भी लेडी किलर्स और डीजे पूजा जैसे ग्रुप धमाल मचाएंगे। 31 दिसंबर की रात सभी जगह नृत्य, संगीत और आतिशबाजी के बीच नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

Dec 31, 2025 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, वरीय संवाददाता। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए धनबाद सज गया है। धनबाद के सभी क्लब और होटलों में विशेष तैयारी है। कहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी धमाल मचाएंगे, तो कहीं डीजे डांस ग्रुप कड़ाके की ठंड में तपिश बढ़ाने को तैयार है। नृत्य, संगीत और आतिबाजियों के बीच नए साल का स्वागत होगा। एक दिन पूर्व सभी क्लबों व सभी होटलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 31 दिसंबर की पूरी रात धमाल मचेगी। इशिका सहगल के सुरों से सजेगी न्यू ईयर इव पार्टी: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर इशिका सहगल के सुरों के बीच धनबाद क्लब में नए साल का स्वागत होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

31 दिसंबर की रात न्यू ईयर इव पार्टी मैजिक मैजेस्टी का आयोजन होगा। 31 की रात डांस, वोकल सॉन्ग, बैंड, डीजे और एलइडी टोर्न डांस से न्यू ईयर की इव पार्टी सजेगी। मुंबई से बॉलीवुड की मशहूर सिंगर इशिका सहगल और उनकी टीम मुख्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं उनका साथ देने के लिए मेलोडी सिंगर देवेश लाल पहुंच रहे हैं। अभिलाशा शर्मा पूरे इवेंट को होस्ट करेंगी। वहीं अरबन टरबन बैंड न्यू ईयर पार्टी में पंजाबी तड़का लगाएंगे। लेडी किलर्स और डीजे पूजा की धुन पर थिरकेगा यूनियन क्लब: यूनियन क्लब नए साल के जोरदार आगाज को तैयार है। बुधवार की रात लेडी किलर्स और डीजे पूजा जैसे ग्रुप धूम मचाएंगे। वाचिका चौहान एंकर की भूमिका में होंगी, जबकि डीजे पूजा पूरे इवेंट का मुख्य आकर्षण होगी। लेडी किलर्स ग्रुप का बैंड अपनी हाई एनर्जी और इलेक्ट्रीफाइंग परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर देगा। साथ ही गुजबंप्स डांस टीम भी यूनियन क्लब की न्यू ईयर इव पार्टी में अपना जलवा बिखरेने को तैयार है।