Dhanbad News: धनबाद में थमेगी बारिश, अगले चार दिन मौसम रहेगा शुष्क
Dhanbad News: धनबाद जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश बंद है। मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 2 से 4 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक गिर सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है, जबकि सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Dhanbad News: धनबाद जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश रूकी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद दो से चार अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अगले दो-तीन दिन अनुकूल हैं।
इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में बारिश में कमी आने के संकेत हैं।सितंबर तक सामान्य से अधिक हुई धनबाद में बारिश : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर तक धनबाद में 1105.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 1082.7 मिलीमीटर है। इस तरह जिले में अब तक सामान्य से करीब 2 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मानसून की सक्रियता अब कमजोर पड़ रही है। साथ ही धनबाद में भी बारिश का दौर फिलहाल थमने की ओर है।


