Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Weather Update Cold Wave Increases as Temperatures Drop
धनबाद में कल से बढ़ेगी ठंड, पारा पहुंचेगा 13 डिग्री

धनबाद में कल से बढ़ेगी ठंड, पारा पहुंचेगा 13 डिग्री

संक्षेप: धनबाद में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 11 नवंबर से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिरने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर निकलने लगे हैं।

Mon, 10 Nov 2025 06:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय कनकनी का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 11 नवंबर से धनबाद की रफ्तार और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंचेगा। रविवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड का असर अब शाम ढलने के बाद दिख रहा है। घर से लोग स्वेटर-जैकेट पहनकर निकल रहे हैं। सुबह छह बजे तक कुहासा छाया रहता है। रात 11 बजे के बाद फिर से वही स्थिति रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।