स्टेट चैंपियनशिप में रनरअप बनी महिला टीम सम्मानित

Feb 17, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में वॉलीबॉल संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसएम हाशमी ने उपविजेता धनबाद बालिका वॉलीबॉल टीम और तीसरे स्थान पर रही बालक टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

स्टेट चैंपियनशिप में रनरअप बनी महिला टीम सम्मानित

धनबाद। जिला वॉलीबॉल संघ ने बुधवार को वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष एसएम हाशमी ने स्टेट सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप की उपविजेता धनबाद बालिका वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो व स्टेट लेवल्स सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर ने सब-जूनियर वॉलीबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली धनबाद बालक टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो व स्टेट लेवल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया। बालिका टीम में दीप्ति कुमारी, रितिका कुमारी, तनुश्री कुमारी, कृष्णी पाठक, आरूषा, शाहिद, साइम प्रवीण, अनुष्का कुमारी, कुमारी अर्पिता, श्रद्धा सुमन और प्रशिक्षक खुशबत प्रवीण शामिल हैं।

मौके पर एसएम हाशमी, प्रमोद कपूर, जितेन कुमार, सूरज प्रकाश लाल, कविता सिंह, नीतू सिंह, कविता कुमारी, शाहिद अंसारी, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार व नीतीश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;