पांच हजार रुपए बकाया होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में प्रीपेड और डिजिटल मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अब 5000 रुपए से अधिक बकाया होने पर काटा जाएगा। विभाग ने इस नियम की तैयारी कर ली है। जेई जीवछ कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को जल्द बकाया राशि चुकानी होगी, अन्यथा कनेक्शन कट जाएगा। पूर्व में यह सीमा 10000 रुपए थी।

पांच हजार रुपए बकाया होने पर कटेगा बिजली कनेक्शन

धनबाद। प्रीपेड मीटर व डिजिटल मीटर वाले उपभोक्ताओं का बकाया अब पांच हजार रुपए से अधिक होने पर घरों का कनेक्शन कट जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग के जेई जीवछ कुमार का कहना है कि जिन लोगों को बकाया पांच हजार से अधिक है, वे जल्द जमा कर दें क्योंकि अब पांच हजार रुपए से अधिक राशि होने पर घर का कनेक्शन कट जाएगा। राशि अगर अधिक है तो किस्तों में भी भुगतान कर दें। बता दें कि पूर्व में 10 हजार रुपए से अधिक होने पर प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है।

अब यह राशि पांच हजार रुपए कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।