Dhanbad News: सवर्ण समाज की आक्रोश रैली की सफलता को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद के सवर्ण समाज ने एक सितंबर को आक्रोश रैली आयोजित की है। बरोरा क्षेत्र की रंगूनीबाड़ी में बैठक में रैली की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। मुख्य मांग जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की है। लोग जिला परिषद मैदान में जुटने के बाद रंधीर वर्मा चौक तक मार्च निकालेंगे।

Dhanbad News: सवर्ण समाज की आक्रोश रैली की सफलता को लेकर बैठक

Dhanbad News: धनबाद सवर्ण समाज की ओर से एक सितंबर को प्रस्तावित आक्रोश रैली की सफलता को लेकर रविवार को बरोरा क्षेत्र की रंगूनीबाड़ी में बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारी और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। उपस्थित लोगों ने एक सितंबर को धनबाद के जिला परिषद मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचने की सहमति जताई। बाघमारा सवर्ण समाज के अध्यक्ष अनुज सिंह समेत अन्य लोगों ने कहा कि समाज की मुख्य मांग आरक्षण को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करना है। बताया कि जिला परिषद मैदान में जुटने के बाद आक्रोश रैली के रूप में रंधीर वर्मा चौक तक मार्च निकाला जाएगा।

वहां राष्ट्रपति के नाम धनबाद उपायुक्त को सौंपकर मांगों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में अरुण सिंह, अनुज सिंह, पिंटू महथा, मुकेश सिंह, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, गोपाल सिंह, अजय सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रिका सिंह, गौतम सिंह, विकास सिंह, जय नारायण सिंह, कामदेव सिंह, उदय सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: सवर्ण समाज की आक्रोश रैली की सफलता को लेकर बैठक