रेलवे ने दबाव में आकर किया जनप्रतिनिधियों का अपमान : मेयर

Apr 08, 2026 02:07 am ISTGangesh Gunjan हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में ट्रेन उद्घाटन को लेकर विवाद के बाद, रेल मंडल के अधिकारियों ने मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह से मिलकर खेद प्रकट किया। मेयर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आमंत्रण रद्द करना अपमान है। अधिकारियों ने माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

रेलवे ने दबाव में आकर किया जनप्रतिनिधियों का अपमान : मेयर

धनबाद में ट्रेन उद्घाटन को लेकर उठे विवाद के बाद धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह से मिलकर खेद प्रकट किया। मेयर संजीव सिंह ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि किसी दूसरे के दबाव में आकर जनप्रतिनिधियों का आमंत्रण रद्द करना उनका सार्वजनिक अपमान करना है। उन्होंने कहा कि आगे से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को मामले की सुलह करने की पहल करते हुए धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ और सीनियर डीओएम मोहम्मद इकबाल सहित अन्य रेलवे अधिकारी सिंह मेंशन पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार को हुई घटना पर खेद व्यक्त करते हुए अपनी भूल स्वीकार की और माफी मांगी।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। मेयर संजीव सिंह ने रेल अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके नाम से प्रचार सामग्री लगाना और फिर अचानक आमंत्रण रद्द करना केवल प्रशासनिक भूल नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों का सार्वजनिक अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकती और यह घटना जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने वाली है। मेयर ने कहा कि कुछ लोग मेरी लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। उनका बीपी बढ़ जाने से इस तरह की बातें और कृत्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरी सलाह है कि धनबाद, बाघमारा समेत दिल्ली के एम्स में अच्छे डॉक्टर उपलब्ध हैं, वे अपना इलाज कराएं ताकि आगे चलकर उनकी परेशानी और न बढ़े।बता दें कि सोमवार को मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह को धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में विधिवत आमंत्रण भेजा गया था। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर उनके नाम से बैनर भी लगाए गए थे, जिससे यह स्पष्ट था कि कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को लेकर पूर्व तैयारी की जा चुकी थी। कार्यक्रम शुरू होने से महज तीन घंटे पूर्व अचानक आमंत्रण रद्द किए जाने की सूचना दी गई और आनन-फानन में बैनर-पोस्टर हटाए गए। इस घटना को लेकर पिछले 24 घंटे से कोयलांचल का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है।---सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग को देते हैं महत्व : डीआरएमट्रेन के उद्घाटन समारोह में पनपे निमंत्रण विवाद पर डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप की गईं थीं। रेलवे का प्रयास हमेशा रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर काम किया जाय। हम सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग को महत्व देते हैं तथा भविष्य में भी जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।