Dhanbad News: धनबाद के 11 पर्यटन स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सड़कें बनेंगी
Dhanbad News: धनबाद के छोटे पर्यटन स्थलों के विकास के लिए जिला प्रशासन पहले चरण में 11 स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाएगा। इस परियोजना पर 2.59 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया। काम लघु सिंचाई विभाग को सौंपा गया है और टेंडर जारी हुआ है। तीन माह में काम धरातल पर उतरेगा।

Dhanbad News: धनबाद के छोटे पर्यटन स्थलों की सूरत बदलने जा रही है। जिला प्रशासन पहली बार 11 स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है। इस पर 2.59 करोड़ रुपए खर्च होंगे। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक में यह निर्णय हुआ था। पहले चरण में तोपचांची झील, वनकाली मंदिर, बिरसा मुंडा पार्क सहित 11 स्थल चिह्नित किए गए हैं। पर्यटन विभाग ने जिम्मा लघु सिंचाई विभाग को दिया है, जिसने टेंडर निकाल दिया है। तीन माह में काम धरातल पर उतरेगा। जिला पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी स्थलों का विकास होगा।
पहले चरण में पर्यटन स्थलों का विकास
कहां कितना काम
स्थलवार सुविधाओं का विवरण
वनकाली मंदिर गोविंदपुर (24.84 लाख) : कम्यूनिटी हॉल, हाई मास्ट लाइट, पेवर ब्लॉक
दुखहरणी मंदिर झरिया (24.97 लाख) : यात्री शेड, सिटिंग चेयर, टॉयलेट जीर्णोद्धार
तोपचांची झील (24.96 लाख) : चबूतरा, चेयर मरम्मत, हाई मास्ट लाइट
भटिंडा फॉल (24.65 लाख) : कार शेड पार्किंग, सोलर लाइट, टॉयलेट मरम्मत
भगुडीह डैम टुंडी (24.66 लाख) : पेवर ब्लॉक, सिटिंग चेयर, सीढ़ी व साइन बोर्ड
बूढ़ा बाबा शिव मंदिर बाघमारा (22.04 लाख) : 10 सिटिंग चेयर, बाउंड्रीवॉल, मुख्य प्रवेश द्वार, सोलर लाइट
बिरसा मुंडा पार्क (24.94 लाख) : दो शौचालयों की मरम्मत, पेवर ब्लॉक, चार सीटिंग चेयर, बाउंड्रीवॉल
कल्याणेश्वरी मंदिर चासनाला (24.95 लाख) : स्टील रेलिंग, पेयजल प्लेटफॉर्म, तोरणद्वार का जीर्णोद्धार
गंगापुर लिलोरी मंदिर (14.36 लाख) : दो हाईमास्ट लाइट, एक पानी कनेक्शन

