जिले में मोक्ष वाहन का संचालन एक से होगा
धनबाद में कोरोना के बाद मोक्ष वाहनों का संचालन एक बार फिर शुरू होगा। रेडक्रॉस एक जनवरी से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक गाड़ी का संचालन करेगा। गरीब मरीजों को यह सेवा नि:शुल्क दी जाएगी। तीन और...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कोरोना काल के बाद से बंद मोक्ष वाहन का संचालन एक बार फिर शुरू होगा। रेडक्रॉस एक जनवरी से वाहन का संचालन करेगा। यह गाड़ी धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रहेगी। इसके बाद तीन और गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाएगा। बता दें कि राज्य सरकार ने धनबाद को पांच मोक्ष वाहन दिए थे। पूर्व में भी वाहन का संचालन रेडक्रॉस के माध्यम से होता था। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की मौत के बाद सरकार से निर्धारित दर पर वाहन शव को घर ले जाने के लिए उपलब्ध कराया जाता था। गरीब मरीजों को यह सुविधा नि:शुल्क दी जाती थी। कोरोना महामारी के समय भी लोगों को बड़ी राहत मिली थी। कोरोना के बाद एक गाड़ी का संचालन सदर अस्पताल से किया जा रहा है। शेष गाड़ियां खराब पड़ी थीं, जिनमें एक गाड़ी बनवायी गई है। इसका संचालन एक जनवरी से धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से होगा। रेडक्रॉस के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार तीन और गाड़ियां खराब पड़ी हैं। उसे भी ठीक करवाया जा रहा है। गाड़ियां बनने के बाद उनका भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।