Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad to Provide Warm Hoodies to Over 100 000 Anganwadi Children Before Winter
आंगनबाड़ी के एक लाख बच्चों को इस बार पहले मिलेंगे गर्म कपड़े

आंगनबाड़ी के एक लाख बच्चों को इस बार पहले मिलेंगे गर्म कपड़े

संक्षेप:

धनबाद में 2231 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले एक लाख से अधिक बच्चों को इस बार ठंड से पहले गर्म कपड़े के रूप में हुडी मिलेंगी। डीसी आदित्य रंजन की पहल पर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। हर बच्चे...

Sep 10, 2025 05:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, गंगेश गुंजन हर साल ठंड आने के एक महीने बाद आंगनबाड़ी में पढ़नेवाले नौनिहालों को गर्म कपड़े मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। डीसी आदित्य रंजन की पहल पर धनबाद के 2231 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़नेवाले एक लाख से अधिक बच्चों को इस बार ठंड से पहले गर्म कपड़े के रूप में हुडी मिलेगी। जिला समाज कल्याण विभाग ने हुडी खरीदने के लिए टेंडर निकाल दिया है। जिले में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 3-6 साल के बच्चों को गर्म कपड़े दिए जाएंगे। एक बच्चे को दो सेट हुडी विभाग उपलब्ध कराएगा। आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत खरीदा जानेवाला यह हुडी फूल बांह का होगा और इसका रंग मैरून होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग की ओर से एक हुडी की कीमत 200 रुपए निर्धारित की गई है। 24 सितंबर को टेंडर डालने की तिथि तय की गई है। टेंडर समिति की बैठक उसी दिन होगी और टेंडर खोला जाएगा। सबसे कम रेट देनेवाले संवेदक को टेंडर दिया जाएगा। टेंडर लेनेवाले संवेदक को तीन अलग-अलग साइज में हुडी की आपूर्ति करनी होगी। हूडी का वजन 225 ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। विभाग ने आपूर्तिकर्ता को यूनिसेक्स हुडी (लड़का-लड़की) की आपूर्ति की शर्त अपने टेंडर में रखा है। --------- नवंबर से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंच जाएंगे गर्म कपड़े पिछले साल धनबाद में दिसंबर के पहले हफ्ते तक गर्म कपड़े आंगनबाड़ी में पढ़नेवाले बच्चों को नहीं मिले थे। दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया ही चल रही थी। इस बार डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार को लेकर कई कदम उठाए हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सितंबर के महीने में ही गर्म कपड़े खरीदने की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ------- आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की आपूर्ति का टेंडर निकाल दिया गया है। अगले 15-20 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ठंड शुरू होने से पहले ही बच्चों के बीच इसका वितरण किया जाएगा। -स्नेह कश्यप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी