धनबाद का पहला फूड कोर्ट दस जुलाई से शुरू होगा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर धनबाद में बने पहले फूड कोर्ट में स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका अगले महीने से मिलेगा। नगर निगम ने लगभग एक करोड़ की लागत से फूड कोर्ट का निर्माण किया है। इसमें 27 काउंटर होंगे और स्थानीय कलाकार कार्यक्रम भी करेंगे।

धनबाद का पहला फूड कोर्ट दस जुलाई से शुरू होगा

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर धनबाद में बने पहले फूड कोर्ट में स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका अगले महीने से मिलेगा। धनबाद नगर निगम ने लगभग एक करोड़ की लागत से बरटांड़ बस डिपो में फूड कोर्ट का निर्माण किया है। छह महीने पहले बनकर तैयार इस फूड कोर्ट को अब शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दस जुलाई से यह फूड कोर्ट शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बनकर तैयार हो चुके इस फूड कोर्ट को शुरू करने का निर्देश दिया है। इस फूड कोर्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर चार्ट गुपचुप का मजा लोग उठा पाएंगे। यहां 27 काउंटर होंगे, जिसमें स्ट्रीट फूड मिलेंगे। एक कैंपस के अंदर ही अलग-अलग तरह का स्ट्रीट फूड मिलेगा। नगर निगम ने लगभग सभी काउंटर को आवंटित कर दिया है। इस फूड कोर्ट के लिए मुख्य सड़क से रास्ता निकालने का काम शुरू किया गया है। 15 दिनों में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। फूड कोर्ट के अंदर झारखंड की संस्कृति को दिखाने वाली पेंटिंग की जाएगी.

वीकेंड पर स्थानीय कलाकार सजाएंगे महफिल

फूड कोर्ट के अंदर एक स्टेज बनाया गया है। जहां स्थानीय कलाकार हर शनिवार-रविवार को गीत-संगीत का कार्यक्रम करेंगे। लोगों को आकर्षित करने के लिए नगर निगम यह पहल कर रहा है। धनबाद के स्थानीय कलाकारों को एक मंच देने के लिए नगर निगम ने यह पहल की है।

फूड कोर्ट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शहर के लोगों को एक कैंपस के अंदर स्ट्रीट फूड का स्वाद मिलेगा। दस जुलाई से इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

-आशीष गंगवार, नगर आयुक्त

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद के फूड कोर्ट का उद्घाटन कब होगा?
धनबाद के फूड कोर्ट का उद्घाटन 10 जुलाई को होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।