बिजली की चोरी व ट्रांसफॉर्मर जलने से बचाएगा डीटीआर
धनबाद में सभी ट्रांसफॉर्मरों में डिब्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर मीटर (डीटीआर) लगाए जाएंगे। इससे ट्रांसफॉर्मर पर लोड की जानकारी मिलेगी और बिजली चोरी का पता चलेगा। एजेंसी को काम आवंटित कर दिया गया है और...

धनबाद, संवाददाता डिब्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर मीटर (डीटीआर) ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाएगा। किस ट्रांसफॉर्मर में कितना लोड दिया गया है, उसके मुताबिक राजस्व आ रहा या नहीं, इसकी जानकारी देगा। जिस ट्रांसफॉर्मर में क्षमता से अधिक लोड है, उसे कम किया जाएगा। इससे लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
सभी ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा डीटीआर
जिले के सभी ट्रांसफॉर्मर में डीटीआर लगाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर फाइनल होकर काम आवंटन हो गया है। एजेंसी मीटर लगाने के साथ-साथ पांच साल तक मेंटेनेंस भी करेगा क्योंकि वर्षों पहले भी ट्रांसफॉर्मर में टीडीआर मीटर लगा था, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में अधिकांश खराब पड़े हैं। कुछ क्षेत्र में काम कर रहा है। एक फिर से ट्रांसफॉर्मर में डीटीआर लगाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि कुछ दिन में ही ट्रांसफॉर्मर में डीटीआर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जिस ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक है, उसे कम किया जाएगा। इससे लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। बता दें कि गर्मी के मौसम में बिजली का लोड बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ती है। इससे लो वोल्टेज की समस्या गहरा जाती है। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर भी जल जाता है। जिस क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर जलता है, उस क्षेत्र में दो-दो दिन तक बिजली संकट रहता है।
बिजली चोरी की भी जानकारी देगा
जिस ट्रांसफॉर्मर से क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जा रही है। उसके मुताबिक राजस्व नहीं आने पर विभाग को बिजली चोरी होने की जानकारी मिलेगी। इससे विभागीय अधिकारी चोरी से बिजली जलानेवाले लोगों को पकड़ सकेगा।
धनबाद एरिया बोर्ड के अधीन सभी ट्रांसफॉर्मर में डीटीआर लगाया जाएगा। जहां खराब है, उसे ठीक किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी को काम आवंटित हो गया है। डीटीआर लगाने के साथ एजेंसी को पांच साल तक मेंटेनेंस भी करना है।
-अशोक कुमार सिन्हा, जीएम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।