Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad to Install 360 CCTV Cameras for Enhanced Surveillance and Crime Control
शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे 360 सीसीटीवी कैमरे

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे 360 सीसीटीवी कैमरे

संक्षेप:

धनबाद में 360 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कैमरों की निगरानी पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पहले चरण में प्रमुख चौक-चौराहों और मॉल के आसपास कैमरे लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है ताकि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Dec 16, 2025 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता शहर के प्रमुख मार्केट कॉम्पलेक्स, मॉल व चौक-चौराहों पर 360 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इन कैमरों के फुटेज की निगरानी धनबाद पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। मॉल व अन्य संगठनों से कैमरे लगाए जा रहे हैं। सोमवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कहीं। एसएसपी ने कंट्रोल रूम परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने बताया कि डीएसपी सीसीआर के बैठने के लिए कंट्रोल रूम में अगल से चैंबर बनाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिकॉर्ड रूम व अन्य कमरे भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को आधुनिक, सुव्यवस्थित और अधिक सुविधाजनक बनाया जा रहा है ताकि जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सके। डायल 112, सिटी हॉक्स, टाइगर पेट्रोलिंग और गश्ती दलों का संचालन और नियंत्रण भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाता है, इसलिए इसे और व्यवस्थित किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम चरण में सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स के आसपास विभिन्न माध्यमों से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनका नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से किया जाएगा। दूसरे चरण में पूरे जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर 360 कैमरे लगाए जाने की योजना है। इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नल की भी स्थापना की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार उपस्थित थे।